आदित्यपुर: हवलदार रणविजय सिंह ने 26 ऐडी रेजीमेंट से रिटायर होकर मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उनके परिवार वाले, उनके हित मित्र और भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ का एक दस्ता के द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही ढोल और नगाड़े के ताल डांस करते हुए उन्हें स्टेशन से गाड़ी तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर उनकी मां, पत्नी एवं भाभी ने टीका लगाकर एवं आरती उतार कर उनका स्वागत किया। उनके बड़े भाई जो पहले से रिटायर होकर आ चुके थे सूबेदार मनोज ठाकुर ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रेलवे स्टेशन से बाहर निकालने के बाद उनकी गाड़ियों का काफिला सर्वप्रथम उनके पुराने आवास पर पहुंचा। जहां उनके माता-पिता ने उनका तिलक लगाकर और आरती उतार कर अपने बच्चों को बधाई दी। उसके बाद उनका काफिला एलआईजी रो हाउस आदित्यपुर टू पहुंचा।

जहां सर्वप्रथम उन्होंने मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद घर पहुंच कर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद सभी ने साथ बैठकर चाय नाश्ता किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सैनिक भूषण सिंह, शैलेंद्र कुमार, गोविंद सिंह और सूबेदार पांडे उपस्थित थे।


