Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Homeखास खबरएक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं और एक...

एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं और एक भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में जुड़े नहीं : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार

* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक।

*शहरी क्षेत्र में 18 एवं 20 जुलाई को मतदाताओं की सुविधा हेतु, मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ।

* छुटे हुए मतदाता, अपना गणना प्रपत्र प्राप्त करने एवं जमा करने हेतु अवश्य पहुंचे।

* 22 अगस्त को आयोजित बीएलओ एवं बीएलए–2 की बैठक के लिए सभी जिलों को उपलब्ध कराई गई एएसडीडी की सूची तैयार करने के लिए प्रपत्र।

रांची/ सरायकेला : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि बीएलओ द्वारा राज्य में 96% मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जा चुका है, केवल 4 % ही ऐसे मतदाता हैं जिन्हें अभी तक इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध नहीं हो पाया है (इसमें एएसडीडी सूची के भी मतदाता हो सकते हैं)। ऐसे मतदाता की अधिकता शहरी क्षेत्र में देखी जा रही है, इन शहरी क्षेत्र वाले जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा 18 एवं 20 जुलाई को मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा कैंप लगाने हेतु अनुरोध प्राप्त हुआ, जिससे ऐसे बचे हुए मतदाताओं को सूचीबद्ध किया जा सके। इन कैंपों पर मतदाताओं की सहायता के लिए वोलेंटियर्स, हेल्पडेस्क मैनेजर, बीएलओ सुपरवाईजर उपस्थित रहेंगे जो मतदाताओं को उनका इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने एवं उसे हाथों हाथ जमा करने में सहायता करेंगे। यदि कोई मतदाता किसी कार्य से अपने मतदान केंद्र से दूसरे स्थान पर रह रहे है, वैसी स्थिति में आप अपने मतदाता पहचान पत्र वाले मतदान केंद्र की बीएलओ से ही संपर्क करें।  के. रवि कुमार ने बुधवार, को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एएसडीडी सूची को मूर्त रूप देते समय बीएलओ एवं बीएलए–2 इस बात का ध्यान रखें कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं और एक भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में जुड़े नहीं । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 22 अगस्त को आयोजित बीएलओ एवं बीएलए–2 की बैठक के लिए सभी जिलों को एएसडीडी की सूची तैयार करने के लिए प्रपत्र भेजी जा रही है। पदाधिकारी ससमय बीएलओ को उक्त विहित प्रपत्र उपलब्ध कराना एवं इसे भरने हेतु प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस प्रपत्र में एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ डुप्लीकेट एवं रिफ्यूज टू साइन कैटेगरी (विदेशी) हेतु अलग अलग एनेक्सचर दिए गए हैं।

के. रवि कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बीएलओ द्वारा अपने मतदाताओं से संपर्क करते हुए उन तक ससमय इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं तक बीएलओ की पहुंच बेहतर है वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाताओं को जानते हैं। अतः यह कैंप केवल शहरी क्षेत्रों के लिए ही विशेष परिस्थिति में लगाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ घर–घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कराने का कार्य जैसे कर रहे है, यथावत करेंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी  धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी  सुनील कुमार सिंह सहित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाईजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments