Thursday, August 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरक्षत्रिय कल्याण संघ के संस्थापक रुद्रसेन सिंह के श्रद्धांजलि सभा में शामिल...

क्षत्रिय कल्याण संघ के संस्थापक रुद्रसेन सिंह के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह

आदित्यपुर/ जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ, कदमा द्वारा क्षत्रिय कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष “स्व. रुद्रसेन सिंह” के आकस्मिक निधन पर बुधवार को  क्षत्रिय भवन, कदमा में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने स्व. रुद्रसेन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. रुद्रसेन सिंह ने समाज को एकजुट करने और क्षत्रिय कल्याण के लिए जो कार्य किए, वे हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम समाज को शिक्षा, सेवा और संस्कार की दिशा में आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड क्षत्रिय संघ, क्षत्रिय कल्याण संघ के साथ जुड़कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर युवाओं को राष्ट्र और समाज सेवा से जोड़ना ही “स्व. रुद्रसेन सिंह” जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौके पर झारखंड क्षत्रिय संघ के कई गणमान्य पदाधिकारियों ने स्व. रुद्रसेन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसमें मुख्य प्रशांत सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अनूप सिंह, बबलू सिंह, आर.के सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अजय सिंह. रवि शंकर सिंह, दीपक सिंह सहित  संगठन के अन्य सदस्य शामिल थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments