आदित्यपुर/जमशेदपुर : आदित्यपुर के एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन और प्रवीण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रि-दिवसीय “18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप” प्रतियोगिता के आज दूसरा दिन मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खिलाड़ी जिला से लेकर स्टेट और स्टेट से लेकर देश तक खेलने के बाद पूरे दुनिया में बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम रोशन करें ।

सेवानिवृत शिक्षिका राष्ट्रपति अवार्डी संध्या प्रधान, ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उप महापौर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, किशन सोंथालिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


