Friday, August 14, 2026
No menu items!
Homeखास खबरजिला की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जियाडा भवन,...

जिला की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जियाडा भवन, आदित्यपुर में आम लोगों और फरियादियों से की मुलाकात,प्राप्त समस्याओं का ऑन द स्पॉट की समाधान

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक  निधि द्विवेदी ने जियाडा भवन, आदित्यपुर ( स्थित शिविर कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों और फरियादियों  की समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और ऑन द स्पॉट (On the spot) प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान करने का कड़ी निर्देश दी।  एसपी निधि द्विवेदी ने पहले दिन आयोजित इस पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में दो दर्जन से अधिक विभिन्न मामले सामने आए.। वे बेहद संवेदनशीलता के साथ सभी फरियादियों की शिकायतों को सुनी और संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को त्वरित जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश जारी की। जियाडा शिविर कार्यालय में मीडिया और जनता से संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्पष्ट निर्देश है कि पुलिस प्रशासन की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का सपना है कि कानून-व्यवस्था पर हर नागरिक का भरोसा मजबूत हो, और आज से मैंने उनके इसी विजन को धरातल पर उतारने का प्रयास शुरू कर दिया है।

जियाडा में अब हर शनिवार बैठेंगी एसपी

एसपी निधि द्विवेदी ने आदित्यपुर के व्यावसायिक महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि जिला का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र आदित्यपुर का औद्योगिक क्षेत्र है, जहां लगभग 2,000 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाईयाँ कार्यरत हैं, इसलिए उन्होंने जियाडा कार्यालय में बैठकर आम जनता और उद्यमियों की समस्याएं सीधे सुनने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व पुलिस अधिकारी भी इस कार्यालय का उपयोग जन संवाद के लिए करते रहे हैं। वर्तमान समय की व्यवस्था के अनुसार वह सप्ताह में एक दिन (शनिवार) यहां शिविर कार्यालय में जनता के लिए उपलब्ध रहेंगी। परन्तु भविष्य में अगर स्थानीय जनता, उद्यमियों और फरियादियों की मांग बढ़ती है, तो इसे बढ़ाकर सप्ताह में दो दिन भी किया जा सकता हैं।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments