गम्हरिया श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी छोटा, गम्हरिया की प्रतिमा विसर्जन विसर्जन जुलूस में भोजपुरी और झुमुर गीत व संगीत पर श्रद्धालु झूमे। कमेटी के अध्यक्ष सुसेन महतो के नेतृत्व में बुधवार को दुर्गा पूजा मैदान, गम्हरिया से विसर्जन जुलूस निकल गया। जुलूस टाटा- कांडा मुख्य सड़क होते हुए उषा मोर के पीछे तालाब तक गया। जहां नम आंखों से मां दुर्गा का विसर्जन किया गया।

इससे पूर्व जुलूस के दौरान पूजा कमेटी के सदस्य के अलावा छोटा गम्हरिया और उसके आसपास क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए और जमकर विजयदशमी मनाए, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर विजयदशमी की बधाई दी।
साथ ही महिलाएं एक दुसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी मनाई। इस अवसर पर अध्यक्ष सुसेन महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, भाईचारा एवं सद्भावना के साथ संपन्न हो गया। इसमें स्थानीय प्रशासन एवं पूजा कमेटी के सभी सदस्य और पदाधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके लिए कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बधाई के पात्र हैं।


