Monday, October 5, 2026
No menu items!
Homeखास खबरविश्व हिंदू रक्षा परिषद का द्वितीय सम्मान समारोह रहा ऐतिहासिक,भारत के अलावा...

विश्व हिंदू रक्षा परिषद का द्वितीय सम्मान समारोह रहा ऐतिहासिक,भारत के अलावा 21 देशों के प्रतिनिधियों ने सनातन को सुरक्षा करने का लिया संकल्प

लखनऊ/ जमशेदपुर: विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की अध्यक्षता में रविवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी संस्थान के सभागार में आयोजित एकदिवसीय द्वितीय अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय संस्थान गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रमुख संस्थाओं , समाजसेवी संगठनों को और उनके प्रतिनिधियों के उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

समारोह में परिषद के राष्ट्रीय सह-प्रभारी (संपूर्ण भारत) भरत सिंह विशेष रूप से झारखंड से उपस्थित थे। उन्होंने समारोह में शामिल होने पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और इस  आयोजन को अपने लिए सौभाग्य की बात बताया। इस दौरान उन्होंने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अनंत शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में परिषद द्वारा सनातन संस्कृति, राष्ट्र सेवा तथा हिंदू समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

भरत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक कार्य करने वाली संस्थाओं का मनोबल बढ़ाते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और सशक्त बनाते हैं। उन्होंने आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे मंच समाजसेवी संस्थाओं के प्रयासों को मान्यता देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

समारोह में सम्मानित संस्थाओं व व्यक्तियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक  प्रस्तुतियाँ तथा प्रेरक भाषणों का भी आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शरीक गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया। वही संगठन के महामंत्री हरचरण सिंह उर्फ राजा ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और देश के युवाओं से एकजुट होकर सनातन की रक्षा करने की अपील की । कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के अलावे 21 देश के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments