Monday, October 5, 2026
No menu items!
Homeखास खबरदुर्गा पूजा स्थल की सफाई पर लगाया गया सेवा शुल्क वापस, सतीश...

दुर्गा पूजा स्थल की सफाई पर लगाया गया सेवा शुल्क वापस, सतीश शर्मा ने जताया आभार

आदित्यपुर। दुर्गा पूजा समितियों के भारी विरोध एवं लगातार उठाई गई जनहित की मांगों के बाद आदित्यपुर नगर निगम द्वारा दुर्गा पूजा स्थलों की साफ-सफाई के लिए निर्धारित सेवा शुल्क को वापस लेने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार की पहल महत्वपूर्ण रही। सतीश शर्मा ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मेयर संजय सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।गौरतलब है कि दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व के दौरान पूजा समितियों पर साफ-सफाई के लिए जेसीबी ₹950 प्रति घंटा, ट्रैक्टर ₹700 प्रति घंटा एवं कामगार ₹550 प्रति दिन सेवा शुल्क निर्धारित किया गया था। इस निर्णय को लेकर सतीश शर्मा ने चिंता एवं विरोध प्रकट किया था। इनका कहना था कि दुर्गा पूजा सामुदायिक सहभागिता, सहयोग एवं सेवा की भावना से आयोजित होने वाला पर्व है, ऐसे में पूजा आयोजन के दौरान मूलभूत नागरिक सुविधाओं के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ उचित नहीं है।पूजा समितियों के विरोध एवं जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मेयर संजय सरदार द्वारा इस विषय में पहल करते हुए दुर्गा पूजा स्थलों की साफ-सफाई पर लगाए गए सेवा शुल्क को वापस लेने का निर्णय कराया गया।श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, रोड न – 7+8, आदित्यपुर – 2 के लाइसेंसी सतीश शर्मा ने कहा कि यह निर्णय श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों के हित में है और इससे दुर्गा पूजा के आयोजन में अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। साथ ही यह निर्णय प्रशासन एवं पूजा समितियों के बीच सहयोग और समन्वय की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा के दौरान आदित्यपुर नगर निगम द्वारा सभी पूजा समितियों को साफ-सफाई, कचरा उठाव, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं में समुचित सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments