जमशेदपुर : शास्त्रीय संगीत के प्रति समर्पित संस्था बंशी बोस म्यूजिक फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बिष्टुपुर स्थित पितृछाया प्रेक्षागृह में एक शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ XLRI के वरीय प्रोफेसर डॉ.शरद सरीन, JMC के अध्य्क्ष अनिरुद्ध सेन, लेखिका विभा मिश्रा, JMC के उपाध्यक्ष रोहिणी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात सितार वादक पंडित अंजन चट्टोपाध्याय उपस्थित होकर अपना सितार वादन पेश किए। उन्होंने सितार पर राग मालगुंजी में आलाप, जोड़, झाला बजाकर विलंबित और द्रुत तीनताल में बंदिशे पेश किए। उनका स्वर विन्यास, रागदारी, लयकारी, तान, तिहाई, द्रुत झाला आदि मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले में शहर के सुपरिचित तबला वादक स्वरूप मोइत्रा ने बखूबी साथ निभाया।

उन्होने उठान, पेशकार, टुकड़ा, साथ संगत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। देर शाम तक लोग दोनों का वादन का आनंद लेते रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ नगर में शहर के उभरते हुए सितार वादक रियन बोस ने राग देश में आलाप, जोड़, झाला के साथ तीनताल में खूबसूरत बंदिशें पेश किया। उनके साथ तबले में कार्तिक कर्मकार ने सराहनीय संगत किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में उभरते हुए गायिका तानिया राय शेखावत ने राग यमन में खयाल गायन पेश किया। उन्होंने प्रसिद्ध रचना “मैं बारी बारी जाऊंगी” गाकर लोगों का मनोरंजन किया। उनके साथ हारमोनियम में उनके गुरु तथा विख्यात गायक अंजन रॉय तथा तबला में कार्तिक कर्मकार मनमोहक संगत किए। इस कार्यक्रम में समाज में सराहनीय कार्य हेतु timken वर्कर्स यूनियन के महासचिव विजय यादव तथा विख्यात गायक अंजन रॉय को संगीत के प्रति समर्पण के लिए संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन सुजीत राय ने किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक बोस, गौतम कुमार बोस, सुभाष बोस, हराधन प्रामाणिक, अशोक दास, अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रीतम बोस, प्रदीप भट्टाचार्य आदि सक्रिय भागीदारी निभाएं।


