Sunday, November 22, 2026
No menu items!
Homeक्राईमसरायकेला --चांडिल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में पत्रकार बसंत कुमार साहू ने Complaint...

सरायकेला –चांडिल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में पत्रकार बसंत कुमार साहू ने Complaint Case No. 641/2026 कराया दर्ज

चांडिल: चांडिल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में  स्थानीय पत्रकार बसंत कुमार साहू ने सराइकेला-खरसावां जिले के पूर्व उपायुक्त, पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी, पूर्व थाना प्रभारी तथा पूर्व अनुसंधानकर्ताओं के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता बसंत कुमार साहू का आरोप है कि 2020 में COVID-19 संबंधी सवाल पूछने के बाद उन पर झूठे आधार पर मामला दर्ज किया गया , जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा।  इससे उनकी पत्रकारिता, सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत छवि धूमिल हुई है।
बसंत कुमार साहू पत्रकार द्वारा COVID-19 से जुड़े सवाल पूछे थे। इसके बाद पत्रकार साहू पर मामला दर्ज किया गया और साहू को बिना लिखित सूचना दिए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लगभग छह वर्षों तक साहू को संघर्ष करना पड़ा। आज साहू ने न्यायालय में शिकायत शिकायत दर्ज कराया है  और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में झारखंड हाई कोर्ट, रांची ने 15 जून 2026 को Cr.M.P. संख्या 4348/2022 में उनके के पक्ष में निर्णय दिया और अदालत ने चौका थाना केस संख्या 24/2020, G.R. संख्या 690/2021 से संबंधित 19 अगस्त 2021 के संज्ञान आदेश को निरस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि न्यायालय में Disaster Management Act की धारा 51 व 54, Epidemic Diseases Act की धारा 3 और IPC की धारा 505(1)(b) के अंतर्गत आरोप साबित नहीं हुआ। शिकायतकर्ता बसंत कुमार साहू ने जिम्मेदार सभी पर अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला अब न्यायालय के समक्ष है। बसंत कुमार साहू ने कहा कि यह निर्णय केवल उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी पत्रकारों और नागरिकों के लिए आशा है, जो सार्वजनिक हित की रिपोर्टिंग करते हुए दबाव या कानूनी उत्पीड़न का सामना करते हैं।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments