Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Homeखास खबरझारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत गृह प्रवेश सप्ताह में आज 64...

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत गृह प्रवेश सप्ताह में आज 64 लाभुक परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित, VB-G RAM G योजना एवं ग्रामसभा के माध्यम से ग्राम विकास योजनाओं के चयन की दी गई जानकारी।

सरायकेला: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान जिले में आवास योजना के लाभुक परिवारों के अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 64 लाभुक परिवारों ने अपने नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश किया।

*प्राप्त प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, चांडिल प्रखंड में 09, गम्हरिया में 03, ईचागढ़ में 07, खरसावां में 10, कुचाई में 04, कुकड़ू में 10, नीमडीह में 08, राजनगर में 08 तथा सरायकेला प्रखंड में 05 आवासों में गृह प्रवेश संपन्न हुआ।

इस अवसर पर लाभुक परिवारों को पौधा एवं बधाई पत्र प्रदान कर नए आवास में प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

वहीं, झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को VB-G RAM G योजना के प्रावधानों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामसभा में गांव की स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का चयन कर उन्हें पारित करने का आग्रह किया गया, ताकि ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम विकास को गति मिल सके।

उल्लेखनीय है कि गृह प्रवेश सप्ताह के तहत जिले में अब तक कुल 827 लाभुक परिवारों के नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश संपन्न कराया जा चुका है।

इन गतिविधियों के माध्यम से आवास योजना के लाभुक परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments