गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित कर गम्हरिया के 141 आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सीओ प्रवीण कुमार ने सभी आंदोलनकारियों को माला पहना व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इसमें मुख्य रूप से डॉ शिवेंदू महतो, खिरोद सरदार, अमृत महतो, वीरेंद्र प्रधान,सुसेन महतो, इंद्रजीत महतो, महेश्वर महतो, परितोष दास, रवि कर्मकार, विकास चंद्र दास आदि शामिल हैं।


