Monday, November 9, 2026
No menu items!
Homeइवेंटदेशभक्ति के जज्बे के साथ संपन्न हुआ ‘एक दिया शहीदों के नाम’...

देशभक्ति के जज्बे के साथ संपन्न हुआ ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम, पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

गम्हरिया। स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला-खरसावां जिला के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा पूजा मैदान, गम्हरिया में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का अजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश के वीर शहीदों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में CRPF 157 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मोहनीश कुमार उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में सत्यनारायण नंदा, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह, मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर, विहिप नेता भगवान सिंह सहित समाजसेवी अमरेंद्र सिंह पिंटू, संजीव सिंह बबुआ, जलेश्वर सिंह, भुवनेश पारीक, विकास राय, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह एवं अरविंद सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम में मंच संचालन रश्मि भेंगरा एवं शरदेंदु शेखर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित सिंह देव ने किया।मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट मोहनीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद जवानों के सम्मान और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित ऐसे आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कार्यक्रम के 11 वर्षों के आयोजन की सराहना करते हुए वंदे मातरम् के 151वें वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर ने अपने संबोधन में स्वदेशी अपनाने और स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण नंदा ने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने स्वदेशी अभियान में टाटा स्टील के योगदान की भी चर्चा की।इस अवसर पर पूर्व सैनिकों शरदेंदु शेखर, पितबास मांझी, गुरुदेव पंडित, प्रमोद शर्मा, विष्णु चरण प्रामाणिक, अनिल महतो एवं सत्यवान महतो को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सक्रिय सदस्यों बाबू मिश्रा, नंद किशोर चौधरी, राजन साव, बाबूराम मार्डी, राहुल सिंह, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद पाण्डेय, नगीना यादव, संतोष प्रसाद, अनिमेष कुमार, जितेन्दर सिंह, प्रियब्रतो सेन, आजाद कुमार, सिकंदर मौर्या, मलय दास, पवन सिंह, सोमन मंडल, रिंकू ठाकुर, पूनम ठाकुर, चंपा मंडल, मंजू देवी, अल्पना कुमारी, रितु देवी, रेखा शर्मा, पिंकी शर्मा, सरोज शर्मा, एवं प्रणव झा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments