आदित्यपुर :श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति एमआईजी / एलआईजी/ जनता रो हाउस, आदित्यपुर-दो द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ काली की पूजा का आयोजन किया गया है। इस पूजा का स्थापना 1988 किया गया था जब से लगातार पूजा होते आ रहा है उक्त जानकारी कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर गुरुवार को एमआईजी पूजा कमेटी मैदान में दी। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल का उद्धघाटन आगामी 7 नवंबर (शनिवार) को शाम 6 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक सरयू राय, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, मेयर संजय सरदार एवं कांग्रेस महासचिव अजय कुमार सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावे राजेश शुक्ला, बरिष्ठ अधिवक्ता, अमर प्रीत सिंह काले, समाजसेवी, संजीव चौधरी, अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन और ब्रजभूषण सिंह, प्रबंधक, चमकता आईना भी उपस्थित रहेंगे।
दिनांक 10.11.2026 दिन मंगलवार को संध्या 7 बजे उदघाटन:
सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनांक 10.11.2026 दिन मंगलवार को संध्या 7 बजे आयोजन किया जाएगा ,जिसमें भोजपुरी गायिका शिल्पी राज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में माननीय आदित्य साहु, प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद, पी.एन. सिंह, पूर्व सांसद, धनबाद, माननीय मधु कोडा, पूर्व मुख्य मंत्री, डॉ० रवीन्द्र राय, पूर्व सांसद, कोडरमा, प्रदीप वर्मा, सांसद राज्य सभा, कालीचरण सिंह, सांसद, चतरा, पूर्णिमा साहु, विधायक जमशेदपुर पूर्वी, विशिष्ट अतिथि रंजन सिंह, डायरेक्टर आर. के. एस. कॉनस्ट्रकशन, अंकुर सिंह, उप महापौर, आदित्यपुर नगर निगम, अजय श्रीवास्तव, समाजसेवी, अमित राय, उद्यमी, सतिश कुमार सिंह, महासचिव टाटा वर्कर्स यूनियन इत्यादि लोग शामिल होंगे।

धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 8 नवंबर (रविवार) की शाम 6 बजे मां काली के विधि-विधान से पूजन के साथ होगी। पूजन उपरांत सामाजिक दायित्व के तहत 10 हजार असहाय एवं निर्धन लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया जाएगा। साथ ही समाज के 10 विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। 9 नवंबर (सोमवार) को सुबह 5 बजे से 10 बजे तक विशाल निःशुल्क महाभोग का वितरण होगा। उसी शाम 6 बजे से नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसका उद्घाटन किरण झा, डॉ. रजनी सिन्हा और शारदा देवी संयुक्त रूप से करेंगी। 11 नवंबर (बुधवार) को दोपहर 3 बजे गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। प्रेसवार्ता में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव दीपक जायसवाल, संरक्षक कन्हैया दुबे, महासचिव सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष प्रभात सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।


