Saturday, October 31, 2026
No menu items!
Homeखास खबरकोहिनूर स्टील फैक्ट्री में ED का छापा, 900 करोड़ के बैंक लोन...

कोहिनूर स्टील फैक्ट्री में ED का छापा, 900 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में 8 घंटे तक चली जांच अभियान

बंशा,सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत बंसा के खूंचीडीह स्थित बंद पड़ी कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गहन छानबीन की।

सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारी शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे कंपनी कैंपस पहुंचे और लगभग 8 घंटे तक पूरे परिसर की गहन तलाशी और जांच की। इसके बाद टीम वापस लौट गई।

बताया जा रहा है कि कंपनी प्रबंधन ने यहां पावर प्लांट लगाने के नाम पर कई बैंकों से  लगभग 900 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। आरोप है कि इतना बड़ा लोन लेने के बाद भी तय प्रोजेक्ट को जमीन पर नहीं उतारा गया और राशि का कहीं और इस्तेमाल किया गया।

इसी कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर एजेंसी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ईडी ने यह छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कंपनी के दफ्तर और प्लांट परिसर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की। हालांकि जांच में क्या कुछ बरामद हुआ है, इसको लेकर अभी तक विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

फिलहाल ईडी की इस 8 घंटे लंबी रेड के बाद अब सभी की नजर एजेंसी की अगली कार्रवाई और आधिकारिक बयान पर टिकी है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments