चांडिल। चांडिल से काडा जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति के कारण भारी वाहनों का परिचालन लगभग ठप हो गया है। जबकि सड़क के गडडे बाइक सवारी करने वालो का मौत का कारण भी बन रहा है। इसके बावजूद भी कोई सुधी लेने वाला नहीं है। पिछले वर्ष से ही सड़क की स्थिति इतनी जर्जर है की गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे हैं अनुमान लगाना भी आसान बात नहीं है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदहाली और लापरवाही की भेंट चढ़ी इस सड़क पर दो बड़ी मालवाहक वाहन गहरे गड्ढे और कीचड़ में फंस कर दम तोड़ चुकी हैं। एक ट्रक का आधा हिस्सा धंस गया है तो दूसरी गाड़ी घंटों से उसी जगह खड़ी है, निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पिछले साल से प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक संबंधित पदाधिकारी एवं विभाग से शिकायत की। लेकिन किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं की गई । इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी शिकायत की लेकिन वह भी कोई समाधान निकाल नहीं पाए।


