Monday, August 17, 2026
No menu items!
Homeउद्योग और व्यवसायचैंबर भवन में दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर की तैयारी पूरी

चैंबर भवन में दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर की तैयारी पूरी

जमशेदपुर, 16 अगस्त। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित मानसून ट्रेड फेयर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह दो दिवसीय ट्रेड फेयर 17 एवं 18 अगस्त को चेंबर भवन में आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि मानसून ट्रेड फेयर को लेकर महिला उद्यमियों में खासा उत्साह है। मेले में विभिन्न महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे, जहां फैशन, परिधान, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, खान-पान, हस्तनिर्मित एवं अन्य उपयोगी उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी।उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन सुबह 11:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक किया जाएगा। शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यह मेला महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने, नए ग्राहकों से जुड़ने और अपने उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि 17 अगस्त को मानसून ट्रेड फेयर का विधिवत उद्घाटन मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान एवं उपाध्यक्ष अर्चना दुबे द्वारा किया जाएगा।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा लगातार महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। मानसून ट्रेड फेयर भी इसी उद्देश्य की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके माध्यम से महिला उद्यमियों को अपनी प्रतिभा, उत्पाद और व्यवसायिक क्षमता को सामने लाने का अवसर मिल रहा है।

सचिव भारत मकानी कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं व्यवसाय के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और अपने हुनर को उद्यम में बदलकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ उनके उत्पादों को व्यापक बाजार भी मिलता है।

कार्यक्रम समन्वयक सुमन नागेलिया ने जमशेदपुरवासियों से अपने परिवार एवं मित्रों के साथ मानसून ट्रेड फेयर में पहुंचने तथा महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सहभागिता से महिला उद्यमियों का मनोबल बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

ट्रेड फेयर की सफलता के लिए चैंबर के उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल,हर्ष बाकरेवाल,अभिषेक अग्रवाल गोल्डी,सचिव अंशुल रिंगसिया,विनोद शर्मा,सुरेश शर्मा,कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया एवं अन्य सक्रिय है।पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments