जमशेदपुर, 08 अगस्त। जमशेदपुर के उलियान में आज झामुमो नेता गणेश महाली ने झारखंड के लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर गणेश महाली ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन को उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताया। गणेश महाली ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के लिए झामुमो कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करेगा।


