आदित्यपुर: आदित्यपुर टोल प्लाजा स्थित राजद के प्रमंडलीय कार्यालय में गुरुवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार रहे. उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहेब को संविधान निर्माता को बताया और आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा. मौके पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई गई. प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने जिस संविधान की रचना की आज उसके मूल आत्मा के साथ छेड़छाड़ हो रहा है और पूंजीवादी व्यवस्था के लोग अपना उल्लू सीधा करने में लगे हैं. प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने सर्वहारा वर्ग को जगाने का कार्य किया था, जिस संविधान की उन्होंने रचना की उसी के बदौलत आज देश के दबे कुचले लोगों को इंसाफ़ मिल रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने किया. मौके पर विचार रखनेवालों में प्रदेश सचिव राजेश यादव, प्रदेश सचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ डीएन शर्मा, अवधेश कुमार,मनोज कुमार,राहुल कुमार,दीपक यादव,प्रकाश मंडल, संजय कुमार आदि शामिल रहे.कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला जिला राजद अध्यक्ष बैजू कुमार के द्वारा आयोजित किया गया।
Trending Now


