आदित्यपुर: कांग्रेसियों के द्वारा देश के पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 109वी जयंती के अवसर पर गुरुवार को आदित्यपुर पान दुकान चौक (प्रियदर्शनी चौक) पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस दिवाकर झा, महिला जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान, आदित्यपुर के प्रभारी तसलीमा मलिक, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि गंभीर सिंह, वार्ड 33 के वार्ड अध्यक्ष प्रभाकर प्रधान, मुकेश कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Trending Now


