सरायकेला/उदयपुर। सुरक्षा बलों ने शनिवार को माओवादी ठिकानों पर बड़ा धावा बोलकर प्रदेश के नक्सली प्रभाव को चुनौती दे दी। सरायकेला-खरसावां पुलिस तथा सीआरपीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीमों ने गोपनीय सूचना पर कांड्रा थाना इलाके के उदयपुर और कंदरबेड़ा में छापेमारी कर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा। इस संबंध में सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बताया कि दिनांक 04-08-2026 वरीय पदाधिकारी को गुप्त सुचना मिली थी कि काण्ड्रा थाना अन्तर्गत ग्राम-उदयपुर के एक घर में कुछ उग्रवादी संगठन के लोग किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ठहरे हुए हैं। इसके त्वरित कार्रवाई हेतु झारखण्ड पुलिस, 203-कोबरा बरही, 134 बटालियन सी0आर0पी0एफ दुगुनी, 26 वाहिनी एस०एस०बी० रॉची के साथ संयुक्त अभियान की शुरूआत किया। काण्ड्रा थाना अन्तर्गत ग्राम उदयपुर पहुँचकर गांव का घेराबंदी करते हुए संदिग्ध घर से भा०क०पा० (माओवादी) संगठन के सब जोनल कमिटि का सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार उर्फ बिरेन सिंह उर्फ सागर उर्फ छोटा विजय, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-राम सिंह उर्फ फौजी सिंह, सा०-टेंगाडीह, टोला-बेनाडीह, थाना-नीमडीह, जिला-सरायकेला-खरसावाँ को लोडेड AKM-47 रायफल, गोली, वाकी-टॉकी के साथ पकडा गया। गिरफ्तार माओवादी सदस्य रवि सिंह सरदार से पुछताछ के उपरान्त अग्रतर छापामारी के क्रम में चाण्डिल थाना अन्तर्गत कान्दरबेडा से भा०क०पा० (माओवादी) संगठन का रिजनल कमिटि सदस्य सह बंगाल झारखण्ड उड़िसा सीमान्त कमिटि के सदस्य मदन महतो चरण उर्फ शंकर महतो, उम्र करीब 54 वर्ष, पिता-स्व० बंकीम महतो, सा०-करमशोल, थाना-सालबनी, जिला-झाड़ग्राम (पुराना जिला-पश्चिम मिदनापुर), पश्चिम बंगाल को लोडेड 9mm पिस्टल, जिन्दा गोली एवं भा०क०पा० (माओवादी) संगठन के सब जोनल कमाण्डर मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाडिया, उम्र करीब 26 वर्ष, पति-रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार उर्फ बिरेन सिंह उर्फ सागर उर्फ छोटा विजय, सा०-घाटबेड़ा, थाना-बलरामपुर, जिला-पुरुलिया (प० बंगाल) 7-62mm का गोली एंव कोडेक्स वायर (विस्फोटक) के साथ पकड़ा गया। मीना पहाडिया पकडाये नक्सली रवि सिंह सरदार की पत्नी है। पकडाये प्रतिबंधित भा०क०पा० माओवादी संगठन के सदस्य (1) रवि सिंह सरदार, (2) मदन महतो एंव (3) मीना पहाडिया से पुछताछ उपरान्त इनके निशानदेही पर चाण्डिल थाना अन्तर्गत ग्राम-आसनबनी के उपर दलमा पहाड़ से छुपाकर रखा हुआ पुलिस बल से लूटा हुआ एक मैगजीन लगा इन्सास रायफल, AKM-47 रायफल के 7-62mm का 208 जिन्दा गोली एवं 02 छोटा बण्डल कोडेक्स वायर (विस्फोटक) बरामद की गई। गिरफ्तार भा०क०पा० माओवादी के सदस्यों द्वारा पुछताछ के क्रम में बताया गया कि ये लोग पूर्व में दलमा क्षेत्र में सक्रिय थे हाल के दिनों में सारण्डा क्षेत्र में पुलिस की अत्यधिक दबीस एंव छापामारी के चलते संगठन इस क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील थी। पुछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि ये लोग कुकडू में पुलिस बल की हत्या कर हथियार लूट की घटना सहित दलमा क्षेत्र में घटित सभी नक्सली घटना में शामिल रहे है ।

हथियारों की लंबी फेहरिस्त
एके-47 रायफल (लोडेड), 7.62 मिमी गोलियां — सब जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार के कब्जे से बरामद।
9 मिमी पिस्टल (लोडेड) व जिंदा कारतूस — रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो चरण उर्फ शंकर महतो के पास।
7.62 मिमी गोलियां व कोडेक्स वायर (विस्फोटक सामग्री) — सब जोनल कमांडर मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया के अधीन।
अतिरिक्त: वॉकी-टॉकी और अन्य समर्थन सामग्री भी जब्त।
बरामदगी –
(1) AKM-47 रायफल – 01
(2) AKM-47 रायफल का मैगजीन -02
(3) AKM-47 रायफल का जिन्दा गोली -361
(4) इन्सास रायफल – 01
(5) मोट्रोला कम्पनी का वाकी-टॉकी -01
(6) पुलिस का काला रंग नेवार का वेल्ट -01
(7) टॉर्च -01
(8) छाता -01
(9) 9mm का पिस्टल -01
(10) 9mm का जिन्दा गोली -42
(11) कोडेक्स वायर (विस्फोटक) – 03 बाण्डल
(12) एक पल्सर मोटरसाईकिल
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर मौके पर दबिश दी गई। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे पहले दलमा इलाके में सक्रिय थे और हालिया सुरक्षा कार्रवाइयों के कारण सारंडा क्षेत्र में किसी बड़ा प्रहार करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस का मानना है कि ये ही गिरोह कुकड़ू में पुलिस पर हमले व हथियार लूट की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं।
कोल्हान से नक्सली प्रभाव घटा, पर खतरा अभी टला नहीं
स्वर्गियारी ने दावा किया कि कोल्हान क्षेत्र से माओवादी संगठन का दायरा लगातार सिकुड़ रहा है, पर सुरक्षा तंत्र सतर्क है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बरामदगी और गिरफ्तारी फरार सबकमांडरों तक पहुँचने में अहम साबित होगी। सुरक्षा बल अब भी सक्रियता बनाए रखेंगे और बाकी फरार शातिरों की भी धरपकड़ के लिए अभियान जारी रहेगा।
इस संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, सीआरपीएफ और एसएसबी की 26वीं वाहिनी तथा झारखंड पुलिस की कई टीमें शामिल रहीं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई इलाके में बढ़ती घटनाओं पर नकेल कसने तथा संभावित बड़े हमले की योजना को नष्ट करने के उद्देश्य से की गई थी।
अंदेशा और अगले कदम
पकड़े गए नक्सलियों से अब गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके साथियों, हथियार वितरण नेटवर्क और संभावित हमले के प्लान का पूरा खुलासा किया जा सके। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तुरंत सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।
छापामारी दलः–
(1) श्री मनोज स्वर्गीयारी, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ ।
(2) श्री अनुभव भारद्वाज, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला
(3) श्री शक्ति सिंह, उप समादेष्ठा, 26 वाहिनी SSB राँची एवं टीम मातकमडीह कैंप
(4) मो० आरीफ, उप समादेष्ठा, कोबरा – 203 एवं टीम बरही कैम्प तन्गबुरु
(5) पु०नि० विनोद कुमार मुर्मू, थाना प्रभारी काण्ड्रा
(6) पु०अ०नि० संतन कुमार तिवारी, थाना प्रभारी चाण्डिल
(7) पु०अ०नि० दिलशन विरुवा, थाना प्रभारी नीमडीह
(8) पु०अ०नि० सोनू कुमार, गम्हरिया थाना
(9) पु०अ०नि० दिनेश चन्द्र माथा, काण्ड्रा थाना
(10) पु०अ०नि० अभय कृष्ण गिरि, चाण्डिल थाना
(11) पु०अ०नि० अनिता सोरेन, कपाली ओ०पी०
(12) पु०अ०नि० रामदयाल उराँव, चाण्डिल थाना
(13) पु०अ०नि० आलम चन्द्र महतो, चाण्डिल थाना
(14) पु०अ०नि० कमलेश कुमार सिंह, काण्ड्रा थाना
(15) पु०अ०नि० विल्शन गुडिया, गुडिया, झारखण्ड झारखण्ड जगुआर जगुआर ।ळ-26 ।ळ-26
(16) स०अ०नि० सीताराम मार्डी, चाण्डिल थाना
(17) स०अ०नि० राजीव कुमार, चाण्डिल थाना
(18) आ0229 करमा उराँव
(19) हव० सुनाराम मुर्मू अंगरक्षक
(20) आ0 263 राजू कुमार रजक,
(21) आ0 141 याकुब कंडुलना,
(22) आ0 1086 रामजी कुमार, बोकारो जिला बल,
(23) आ0 479 चकरो बानरा अंगरक्षक,
(24) आ0 1026 दीप नारायण सिंकू एवं झारखण्ड जगुआर / SSB/सशस्त्र बल


