सदन में एमएमडीआर के विरोध में प्रस्ताव पारित कर पुनः विचार करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव :संजय कुमार सिंह यादव
आदित्यपुर : राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार के बेटे के शादी समारोह में गुरुवार को आदित्यपुर स्थित एक होटल में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने वर-बधू को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। साथ हो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एमएमडीआर बिल के विरोध में सदन में आज प्रस्ताव पारित कर पुनः विचार करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया। अगर केंद्र सरकार इसके बाद भी पुन विचार नहीं की तो झारखंड की जनता अपना हक अधिकार लेने के लिए आंदोलन करेंगे। झारखंड की जनता आंदोलन कर अलग राज्य ले सकती है तो एमएमडीआर वापस क्यों नहीं कर सकती है? उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के 13000 करोड़ की बकाया राशि नहीं मिलने से यहां के जनकल्याण योजनाएं प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यहां के आदिवासी दलित और मूलवासी के विरोधी सरकार है इसलिए यहां की जनता की विकास नहीं करने के उद्देश्य से बकाया राशि नहीं दे रही है।

इस अवसर पर कैलाश यादव, डीएन सिंह, श्रीराम यादव, पुरेंद्र नारायण सिंह, देवप्रकाश देवता, शंभू चौधरी, सकलदेव यादव, संजय सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, राजेश यादव, बैजू यादव, जेके शर्मा, राम कुमार राय सहित काफी संख्या में राजद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


