Wednesday, November 25, 2026
No menu items!
Homeखास खबरन्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन ने करीब 80 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण...

न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन ने करीब 80 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना  अंतर्गत आशियाना चौक के पास बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन ने लगभग 80 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान प्रशासन ने स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करले हुए बलपूर्वक कार्रवाई पूरी की।

नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने नहीं की अतिक्रमित  जमीन मुक्त  : अंचल अधिकारी

अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि उक्त जमीन झारखंड सरकार की है, जिस पर वर्षों से अतिक्रमण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसको लेकर न्यायालय में वाद दायर था, जहां अतिक्रमणकारी पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जमीन मुक्त नहीं की गई। इसीलिए न्यायालय के आदेश पर बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान की जद में एक स्कूल की चहारदीवारी भी आई। इस संबंध में अंचल अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस दिया गया था, लेकिन उसका अनुपालन नहीं किया गया। इसके बाद चहारदीवारी को भी ध्वस्त किया गया।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments