Friday, August 14, 2026
No menu items!
Homeखास खबरलालू के 79 वे जन्मदिन पर पुरेंद्र ने काटा 79 पाउंड का...

लालू के 79 वे जन्मदिन पर पुरेंद्र ने काटा 79 पाउंड का केक । लालू व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा है : पुरेंद्र

आदित्यपुर/जमशेदपुर : लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश की ओर से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रदेश महासचिव राजद व लालू विचार केंद्र के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के  सभागार में गुरुवार को राजद सुप्रीमो, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रेल मंत्री और समाजिक न्याय के मसीहा लालू प्रसाद यादव के 79 वें जन्मदिन के अवसर पर 79 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। केक काटते ही कार्यकर्ताओं ने “हैप्पी बर्थ डे टू यू लालू प्रसाद यादव” के गगन भेदी नारे लगने लगे। केक काटने से पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने लालू प्रसाद यादव के माथे पर तिलक लगाया एवं उनकी आरती उतार कर पूजा अर्चना की। लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने केक कटिंग के उपरांत लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना कीl
इस अवसर पर लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लियाl

कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ” लालू प्रसाद यादव के पोते का नाम क्या है”, “लालू प्रसाद यादव का जन्म कब हुआ?” ” लालू प्रसाद यादव की माता का नाम क्या था?” ” लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री कब बने?” ” लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री कब बने?” इत्यादि प्रश्न पूछे गए और विजई प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलो द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्ष भर जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पांच कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा गायक  राजेश रसिक यादव द्वारा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर दो नए गीतों यथा “जुग जुग जिया ए माई के लाल बाटे अनघा बधाई” एवं “हैप्पी बर्थडे लालू चाचा के” की शानदार प्रस्तुति की गईl

अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा पूरे देश में आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियो तथा निजी क्षेत्र के अलावे सभी ठेकेदारी में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगाl उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आबादी के आधार पर ओबीसी को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा में आरक्षण को लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगाl पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड के उद्योगों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने की झारखंड सरकार की घोषणा को धरातल पर लागू कराने के लिए भी आंदोलन तेज किया जाएगाl लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह में लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव और राजद के ऊपर गाए गए गीतों यथा- “जुग जुग जिय ए सरकार”, “देत बानी ढेर ढेर जन्मदिन के बधाई हो”, “फिर लालटेनीय जरी”, “लालू बिना चालू इ बिहार ना होइ”, “लालू यादव के जन्मदिन पर दे तानी अनघा बधाई” के धुन पर खूब थीरकते नजर आए।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से विकास प्रसाद, राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, राजद पूर्व प्रदेश सचिव देव प्रकाश, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, इंजीनियर अजीत कुमार यादव, यदुनंदन राम, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम कमलेश कुमार यादव, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, रामानंद भक्त, राजेश्वर पंडित, एस एन यादव, मनोज चौरसिया, गौरी यादव, राजेश रसिक यादव, यदुनंदन राम, उमाशंकर राम, अरविंद कुमार पप्पू,शिक्षिका संध्या प्रधान, हरि बालक राम ने संबोधित किया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप मंडल, प्रमोद गुप्ता,आर के अनिल, संतोष कुमार सिंह, प्रभास कुमार झा, अवधेश कुमार, मिथिलेश कुमार झा, भरत राम, अधिवक्ता संजय कुमार, विशाल राणा, विवेक राणा ,फौजी शैलेंद्र सिंह, आर के अनिल, अजय यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र बंधु यादव, राहुल यादव, नीतीश कुमार सिंह, शेखर कुमार, जयशंकर कुशवाहा, ओम प्रकाश, विनोद कुमार कुशवाहा, सिमरन मेहरा, रघुनाथ प्रसाद सिंह, संजय बेहरा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments