आदित्यपुर। गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर-1, शेर पंजाब चौक स्थित बोधी कंपलेक्स के निकट 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आज 15 अगस्त को प्रातः 10:45 बजे ध्वजारोहण किया एवं झंडे को सलामी दीlध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया एवं ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय गान जन गण मन का सामूहिक गान हुआl

अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आज हम भारत मां के उन सपूतों को याद करते हैं जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी हंसते-हंसते दे डालीl उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे सभी जवानों को हम सेल्यूट करना चाहते हैंl उन्होंने कहा कि आजाद भारत में हमने सभी क्षेत्रों में कई कृतिमान स्थापित किया है मगर अभी भी कई चुनौतियां हमारे सामने खड़ी है, हम सब देशवासियों को मिलकर उन चुनौतियों का मुकाबला करना है और अपने देश भारत को और मजबूत, आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेना हैl
ध्वजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाज के 200 प्रबुद्ध एवं गणमान्य यथा- वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, भूतपूर्व सैनिक एवं समाजसेवियों को उपहार देकर सम्मानित किया गयाl
इससे पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर-2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दीl
झंडोतोलन कार्यक्रम में डॉ नकुल प्रसाद चौधरी, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, वीरेंद्र यादव, एसएन यादव, रामानंद भक्त, संजय कुमार सिंह, पार्षद धनंजय गुप्ता, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, विनोद कुमार सिंह, मनोज चौरसिया, उदित यादव, अश्वनी कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, एसडी प्रसाद, यदुनंदन राम, दिलीप मंडल, संतोष यादव, रमेश ठाकुर, पीडी सिंह, बंधु यादव, राजेश्वर पंडित, विमल दास, फौजी शैलेंद्र कुमार, जनार्दन कुमार, संजीव कुमार, भुनेश्वर यादव, सुनील कुमार शर्मा, ओमप्रकाश, आशुतोष गुप्ता, विनोद जायसवाल, अयोध्या गिरी, ऋषि गुप्ता, आर के अनिल, प्रभास कुमार झा, मिथिलेश झा, अधिवक्ता संजय कुमार, जवाहरलाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, जे एल सिंह, सिमरन मेहरा, विशाल राणा, विवेक राणा, के एल यादव, नगीना यादव, राजू सरदार, महादेव महतो, शिवनारायण पंडित, रमाशंकर सिंह, रामेश्वर प्रसाद, जयप्रकाश यादव, सोनू पासवान, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार उपस्थित थेl


