चाईबासा : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने. रविवार को चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों की जानकारी साझा किया और अभियान की प्रगति पर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य से नक्सल गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने की रणनीति पर विचार करना था। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों को आने वाली चुनौतियों और समस्याओं पर भी चर्चा की गई। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उपायों पर जोर दिया गया। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि यह बैठक नक्सल विरोधी अभियान को प्रभावी बनाने और पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं को हल करने के लिए आयोजित की गई थी। हमारा लक्ष्य झारखंड से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करना है। झारखंड में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों का मजबूत और सामूहिक प्रयास जारी है। बैठक से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन इस दिशा में पूरी गंभीरता से काम कर रही है। इस तरह की रणनीतिक बैठकों से नक्सल विरोधी अभियानों में सफलता मिलने की उम्मीद है, जिससे राज्य में शांति और स्थिरता कायम होगी।
Trending Now
डीजीपी ने नक्सल विरोधी अभियान को प्रभावी बनाने और पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं को हल करने को लेकर की बैठक
RELATED ARTICLES


