आदित्यपुर: अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला-खरसावां के पदेन अध्यक्ष सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान के आदित्यपुर स्थित आवास रविवार को उनके अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज 2 फरवरी 2024 रविवार को आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पारिवारिक मिलन सह वनभोज की तैयारी की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में उमाशंकर राम,रामचंद्र पासवान बैद्यनाथ प्रसाद पासवान, रामाशीष पासवान,आरपी राही, बैद्यनाथ प्रसाद पासवान, सुरेश पासवान, महेश राम,लक्ष्मण प्रसाद, प्रमोद पासवान, प्रेम कुमार, रवि शंकर पासवान, राजकुमार अंबेडकर परमानंद पासवान, सिपाही पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Trending Now









