आदित्यपुर: एस टाइप स्थित सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल में इस वार्ड इस्कॉन का श्रीकृष्ण टेम्पल की छवि श्रद्धालुओं को लुभायेगी। पंडाल का निर्माण कार्य जारी है। बता दें कमेटी ने विश्व के सबसे बड़े श्रीकृष्ण भगवान का मंदिर पश्चिम बंगाल के नादिया डिस्टिक में अवस्थित इस्कॉन टेंपल जो मायापुर में स्थित है का निर्माण करा रहा है। उसी मंदिर को संपूर्ण रूप से पंडाल स्वरूप एस टाइप आदित्यपुर दुर्गा पूजा मैदान में बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने दी।









