Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeउद्योग और व्यवसायस्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के स्टील सचिव संदीप पौंड्रिक, अध्यक्ष...

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के स्टील सचिव संदीप पौंड्रिक, अध्यक्ष अमरेंदू प्रकाश एवं निदेशक एम. आर. गुप्ता ने राजाबुरु खदान का किया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान स्टील सचिव ने कहा- खदान के विस्तार से न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी मिलेगा

चाईबासा : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के स्टील सचिव संदीप पौंड्रिक, अध्यक्ष अमरेंदू प्रकाश एवं निदेशक एम. आर. गुप्ता ने गुरुवार को राजाबुरु खदान का  निरीक्षण किया। वे हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:45 बजे गुवा पहुंचे थे। उनके आगमन पर सेल के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया और सुरक्षा स्कॉर्ट के साथ उन्हें सेल डायरेक्टर बांग्ला ले जाया गया। बांग्ला परिसर में सीआईएसएफ के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई।  वहां लगभग आधे घंटे के विश्राम के बाद तीनों शीर्ष अधिकारी गुवा सेल के राजाबुरु खदान के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। निरीक्षण के दौरान स्टील सचिव ने खदान की वर्तमान स्थिति और उत्पादन की संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद स्टील सचिव संदीप पौंड्रिक ने कहा कि राजाबुरु खदान का पुनः संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि खदान के विस्तार से न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में इस क्षेत्र को तकनीकी रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments