आदित्यपुर: विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने पिछले दिन लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पत्रकार भारत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष झारखंड से प्रमोशन देते हुए संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय सह प्रभारी मनोनीत किया। उन्होंने उनके राष्ट्रीय हित एवं सनातन समाज के प्रति सराहनीय गतिविधि को देखते हुए सनातन समाज के स्वर्णिम विकास, अखंड भारत और हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए उक्त पद के जिम्मेवारी सौंपी है।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के नव मनोनीत राष्ट्रीय सह प्रभारी भारत सिंह ने कहा कि जिस भरोसा और उमेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा और उनके की अपेक्षा के अनुसार राष्ट्र निर्माण हेतु सनातन शिक्षा के अनुरूप सनातन शक्ति को लामबंद करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने का काम करेंगे।


