गम्हरिया : गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत स्थित वात्सल्य बालिका गृह से आज दो लड़कियां गायब हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में जुट गई है। झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान के अंतर्गत जन सहभागी विकास केंद्र, सरायकेला (एनजीओ) द्वारा वात्सल्य बालिका गृह केंद्र का संचालन किया जाता है। इस संबंध में गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि सहभागी विकास केंद्र, सरायकेला (एनजीओ) द्वारा संचालित वात्सल्य बालिका गृह केंद्र के संचालक प्रमोद वर्मा के द्वारा आज सूचना दिया गया है कि वात्सल्य बालिका गृह से दो लड़कियां गायब हो गई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई और घटना के संबंध में पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस दोनों लड़की की तलाश में जुट गई है।

इधर, इस घटना की जानकारी लेने पहुंचे पत्रकारों से संस्था के संचालक एवं वहां के कर्मचारी ने इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से इनकार किया और केंद्र का गेट बंद करके अंदर चले गए।


