आदित्यपुर। मित्रता दिवस के अवसर पर आज आदित्यपुर-2 के आजाद मैदान में स्वर्गीय शिबू प्रधान की स्मृति में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था बल्कि मित्र की यादों को सजीव रखना भी था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुबोध सरण ने पौधा रोपा और कहा कि पढ़े हुए पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदाता हैं। साथ में खिरोद सरदार,दीपक महतो, मुकेश, दिलीप और कई स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और रोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित लोगों ने मिलकर पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और श्रमदान का संकल्प भी लिया।
स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण और समुदाय दोनों के लिए लाभकारी हैं। आयोजन स्थल आजाद मैदान में किए गए रोपण से हरियाली बढ़ेगी और यह कार्य स्वर्गीय शिबू प्रधान की स्मृति को सम्मानित करने वाला एक सार्थक उपक्रम माना गया।


