जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू ने आवासीय कार्यालय बर्मामाइंस , वैश्य तेली समाज बागबेड़ा गणेश नगर में, झामुमो कार्यालय गोलमुरी व सीतारामडेरा में एवम बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती में सीतारामडेरा सामुदायिक भवन प्रांगण में झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा आज पूरे भारतवर्ष में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। ये आजादी के लिए हमारे देश के बीर सपूतों ने अपने प्राणों को आहूति देकर देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई।
अब हम सबकी जिम्मेदारी है देश को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए सभी युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना होगा हम सबको हमारे देश जाति धर्म का भेदभाव ऊंच नीच वाला सोच से दूर हो के सभी को मिल के देश उन्नति के लिए कार्य करना होगा

इस अवसर पर मुख्य रूप से गोल्डी तिवारी, संतोष सिंह, धनंजय सिंह, संतोष गुप्ता, ननटू सरकार, कोला मुखी, आनंद श्रीवास्तव, जाबिर हुसैन ,सुनील गुप्ता, प्रदीप सिंह, दुर्गा हांसदा, मनोज तांती, पप्पू उपाध्याय, अजय पांडे, राजू मुखी, मृत्युंजय यादव, प्रतीक सिंह, बबलू टुडू, विक्रम सिंह, कृपाल सिंह, पवन नाग, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।


