आदित्यपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता बास्को बेसरा के पुत्र स्वर्गीय कुमार अग्नि बेसरा की जयंती के अवसर पर मिरुडीह स्थित अनमोल बेसरा फाउंडेशन परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ स्वर्गीय कुमार अग्नि बेसरा का प्रतिमा स्थापित किया गया।

इस अवसर पर बास्को बेसरा के अलावा विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय कुमार अग्नि बेसरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसमें मुख्य रूप से एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में एसिया के प्रतिनिधि और गुरुकुल सपरा के बच्चों के अलावा स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राएं शामिल थे।

इधर, स्वर्गीय कुमार अग्नि बेसरा के स्मृति में वास्को नगर फुटबॉल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
साथ ही महिलाओं एवं युवाओं के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में आसपास के लोगों ने शामिल हुए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मोना बेसरा के द्वारा असहाय एवं वृद्ध महिलाओं के बीच में वस्त्र वितरण किया गया।


