Saturday, November 14, 2026
No menu items!
Homeइवेंटझारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सन्नी सिंह के आवास पहुंचे सांसद...

झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सन्नी सिंह के आवास पहुंचे सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी, दिवंगत अमृत कौर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सन्नी सिंह की पूजनीय माता स्वर्गीय अमृत कौर के निधन के बाद शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी गम्हरिया स्थित आदर्श नगर आवास पहुंचे। इस दौरान सांसद जोबा माझी ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत अमृत कौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मुख्य रूप से उनके साथ झामुमो जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह सांसद प्रतिनिधि एवं शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशू झा), विपेन्द्र राय सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत अमृत कौर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।मौके पर वार्ड नंबर 5 के पार्षद प्रतिनिधि पिंटु सिंह, समाजसेवी कौशल सिंह, समाज सेवी मनोज कुमार, झामुमो के रॉबिन हांसदा, राजू सिंह सरदार, सुजल स्वर्णकार, रवि हांसदा, सवेरा कुमार, गणेश कुमार, विकास सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments