आदित्यपुर : एससी/ एसटी /ओबीसी समन्वय समिति के ओर से संविधान दिवस के अवसर पर आदित्यपुर दो के अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित समिति के सदस्यों ने बाबा साहेब के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसमें मुख्य रूप से सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, राजद नेत्री शारदा देवी, आरपी राही, यदुनंदन राम, योगेंद्र राम, सुग्रीव मुखी, पांडी मुखी, सुशील मंडल, एलबी शास्त्री, बिल्लू शर्मा मनोज पासवान, अनिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।


