आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल के 29वें स्थापना दिवस प्रमंडल कार्यालय, आदित्यपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। साथ ही पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को पुनः दोहराते हुए जनाधार को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जो कि इस विशेष दिन को प्रतीकात्मक रूप से मनाने का भावपूर्ण प्रयास था। सभा की अध्यक्षता जनार्दन कुमार, अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, झारखंड ने की। संचालन बीरेंद्र कुमार सिंह यादव, महासचिव राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में जनार्दन कुमार ने पंचायत से लेकर प्रखंड एवं जिला स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने तथा हर स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर बीरेंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि हम झारखंड की जनता के साथ हैं और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य झारखंड का सर्वांगीण विकास है, जिसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। लालू प्रसाद यादव के प्रेरणास्पद विचारों को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि “जो बातें करो, दिल से करो, नहीं तो मत करो” “जिसका कंधा मजबूत, उसका फायदा” “हमारी राजनीति की धुरी गरीब, मजदूर और किसान हैं” इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं सामाजिक न्याय के मूलमंत्र को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन एवं समर्पण की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीगण:
जनार्दन कुमार – अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, झारखंड
राम यादव – उपाध्यक्ष
कमलदेव सिंह – महासचिव
डी.एन. सिंह
वीरेंद्र कुमार सिंह यादव – महासचिव
राजेश कुमार – सचिव
जोगिंदर प्रसाद – सचिव
शंभूनाथ चौधरी – जिला अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम
संजय सिंह – पूर्व जिला अध्यक्ष, सरायकेला-खरसावां
श्याम सुंदर यादव – जिला अध्यक्ष, श्रमिक प्रकोष्ठ
शिवा यादव – नगर अध्यक्ष, आदित्यपुर
बिंदेश्वरी प्रसाद
ब्रह्मदेव मंडल
एवं अन्य गणमान्य लोग।


