आदित्यपुर: एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति की बैठक आदित्यपुर-दो के अंबेडकर चौक स्थित पीएम कंपलेक्स में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समििति के अध्यक्ष पांडी मुखी ने की। जबकि संचालन समिति के महासचिव एलबी शास्त्री ने किया। बैठक मेें संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विगत दिनों मनाई गई जयंती समारोह की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी सदस्यों ने जयंती समारोह को भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही समारोह की सफलता को लेकर एक दूसरे को बधाई दी। परंतु कुछ सदस्यों ने वरिष्ठ सदस्यों को मंच पर नहीं बुलाने की कमी को रखते हुए उससे दोबारा ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया। बैठक में समिति की भावी कार्यक्रमों और नियमित बैठक के मुद्दों पर विस्तार पूर्वक से चर्चा किया गया। सभी सदस्यों ने वारी-वारी से बिंदुवार अपने बातों को रखे और समिति की मजबूती के लिए हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही सदस्यों ने संकल्प लिया आने वाला समय में इसे भव्य और आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । ताकि भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक के अंतिम चरण में सभी सदस्यों ने भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा का स्थापना को लेकर अध्यक्ष पांडी मुखी के नेतृत्व में कमेटी की ओर से की गई प्रयासों का खूब सराहना की गई। वहीं दूसरी ओर कई सदस्यों ने पारिवारिक काार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण बैठक में नहीं आ सके। लेकिन सफलता पर खुशी जाहिर की है। इसमें आरपी राही, सरयू पासवान,ओम प्रकाश, रामाशीष राम, पवन पासवान, नवल पासवान, रवि शंकर पासवान आदि शामिल है। बैठक में सुग्रीव मुखी, खिरोद सरदार, तेतर प्रसाद, सुशील मंडल ,मनोज पासवान, संगीता प्रधान, आशा देवी, विजय शंकर सिंह, यदुनंदन राम, भारत राम, विनय पासवान, अर्जुन प्रधान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे ।
Trending Now


