सरायकेला: भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सरायकेला में जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान के अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बढ़कुवर गगराई जी उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की उन्होंने वंचित समाज और महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अधिकार दिलवाने की खातिर अपना पूरा जीवन लगाया ।वह वकील,शिक्षाविद होने के साथ साथ एक दूरदर्शी राजनेता भी थे ।अपने संबोधन में गगराई ने डॉ अंबेडकर जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई ।
उनके अलावा आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार ने भी अपने विचारों से लोगों को संबोधित किया । उन्होंने कहा भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति की बात करती है ।

बिचार गोस्टी के बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व जिला के सभी 23 मंडल कमेटियों के सभी पदाधिकारियों का मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।
जिला अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा जिला संगठन जिला में रहने वाले नागरिकों की समस्याओं पर मुखर होकर आंदोलन करेगा,पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने का काम करेगा, उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले चुनावों में जिला संगठन जीत दिलवायेगा ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनन्तराम टुडू,पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, रितिका मुखी, शंभू मंडल , अमितेश अमर, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, रूपेश वर्मा, सूर्य देवी , सावित्री बानरा, बलदेव मंडल सहित मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री डॉo भूषण टुडू ने किया।


