सरायकेला: गम्हारिया और आदित्यपुर के विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रशासन अब एक्शन मोड में है। स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं द्वारा प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का व्यापक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई लोगों को मुख्य सड़क के किनारे सर्विस लेन में खुलेआम शराब पीते देखे। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया और उन्हें भविष्य में ऐसी गतिविधियों में संलिप्त न होने की कड़ी चेतावनी दी।
Trending Now


