आदित्यपुर। मित्रता दिवस रविवार को आदित्यपुर में स्वर्गीय प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित छठे वार्षिक विशाल रक्तदान शिविर ने शहर में मानवता और समाजसेवा का अद्भुत प्रदर्शन प्रस्तुत किया। भगवती इन्क्लेव के सामुदायिक भवन में लगे शिविर में सुबह से ही युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ रही और कुल 1080 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

इससे पूर्व भाजपा नेत्री मीरा मुंडा,पूर्व विधायक सह संस्थान के मुख्य संरक्षक अरबिंद सिंह, मानगो नगर निगम मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व झामुमो नेता गणेश महाली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।

तत्पश्चात अतिथियों ने स्व. प्रवीण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रघुवर दास ने कहा कि स्व. प्रवीण सिंह ने समाज के प्रति अपने दायित्वों का पूरा निर्वहन किया और उनके पुत्र अंकुर सिंह ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रक्तदान को महादान बताया उन्होंने कहा इससे बड़ा कोई दान नहीं है जो मानव का नया जीवन प्रदान करता है आवश्यकता पड़ने पर रक्त एक दूसरे को जान बचाता है लेकिन यह जान बचाने वाले को मालूम नहीं होता है कि उनके शरीर में किसका रक्त प्रवेश किया । उन्होंने शिविर में आए रक्तदाताओं की सराहना की। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने परस्पर प्रेम, भाईचारे व सहयोग को स्व. प्रवीण सिंह का मुख्य लक्ष्य बताया।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, वरिष्ठ समाजसेवी ए.के. श्रीवास्तव, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, खरसावां के विधायक दशरथ गगराई,भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, शैलेंद्र सिंह, भाजपा नेता रमेश हसदा, कृष्ण प्रधान और मनोज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

संस्थान के अध्यक्ष व आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि स्वागत भाषण पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने दिया। अरविंद ने अपने भाषण में कहा कि उनके भ्राता समाजसेवी होने के साथ-साथ ‘यारों के यार’ थे और आज पूरा शहर उनकी विचारधारा को जीवित रखे हुए है। उन्होंने लोगों से सेवा की भावना बनाए रखने का आहवान किया।संस्था ने बताया कि कोविड के बाद लगातार लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है और इस प्रकार के शिविर समाज में जीवनदाता सेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आयोजकों ने भविष्य में और भी बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की पुनः प्रतिबद्धता व्यक्त की।वहीं,अंकुर सिंह ने संस्था ने बताया कि कोविड के बाद लगातार लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है और इस प्रकार के शिविर समाज में जीवनदाता सेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आयोजकों ने भविष्य में और भी बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की पुनः प्रतिबद्धता व्यक्त की।

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई डॉक्टरों और नर्सों का सम्मान किया गया। गम्हरिया CHC की प्रभारी डॉ. प्रमिला कुमारी, TMH के सर्जन डॉ. प्रणय मिश्रा, ESI के डॉ. अभिषेक मुंडू, सिद्धेश नर्सिंग होम के डॉ. अंगज सिद्धेश, डॉ. साहिर पाल व डॉ. नकुल चौधरी को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। साथ ही नर्सेस को स्वास्थ्य किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट वक्ताओं ने रक्तदान और समाजसेवा के महत्व पर बल दिया।

राजेश शुक्ला, ऋषि मिश्रा ,मस्तान सिंह आर.के. सिन्हा, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू), शंभू नाथ सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, नट्टू झा, प्रसिद्ध सिंह, उप मेयर राहुल कश्यप, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, शिवशंकर सिंह, आमोद दुबे, सत्य प्रकाश सुधांशू, बिजेश सिंह, विजय मिश्रा, केपी सोरेन ,विजय खा, समरेंद्र नाथ तिवारी ,जवाहरलाल सिंह वीरेंद्र सिंह, शंकर सिंह, भगवान सिंह, मनमोद शर्मा, वसंत कुमार, अजय सिंह, सनी सिंह, राजू रजक, विजय सिंह, अधिवक्ता जॉनी हाजरा, नीतू शर्मा सहित हजारों नागरिकों ने भाग लिया और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।


