आदित्यपुर: झारखंड आंदोलनकारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार ने आज आदित्यपुर नगर निगम के नवनियुक्त अवर नगर आयुक्त एजाज अनवर को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान को भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्हें एक ज्ञापन सौंपा कर आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 35 में एक नाला जो 11 नंबर रोड से निकालकर सीधे नदी में मिलती है। उस नाला का अगल-बगल के सरकारी जमीन को जमीन माफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर बेच दिया गया है, जिससे नाला के निर्माण में बहुत दिक्कत होगी।

इसलिए नाला के अगल-बगल के सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि नाला बनाने में सुविधा हो। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री संगीता प्रधान भी मौजूद थी।


