Thursday, August 13, 2026
No menu items!
Homeक्राईमशांति समिति की बैठक मोहर्रम का त्योहार भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण...

शांति समिति की बैठक मोहर्रम का त्योहार भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय

आदित्यपुर:  शांति समिति की बैठक रविवार को आदित्यपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में मुख्य रूप से नगर निगम आदित्यपुर के नगर आयुक्त एजाज अनवर, मेयर संजय सरदार , सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक और सरायकेला खरसावां के अखिल झारखंड दुसाध महासभा के अध्यक्ष सरयू पासवानजन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे मौजूद थे। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने सभी शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे मोहर्रम का त्योहार भाईचारा और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था दुरुस्त रहेगा।

वही,मेयर संजय सरदार ने कहा कि  समाज के सभी जाति धर्म के लोग भाईचारा के साथ पर्व मनाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से शांति भाईचारा बनाये रखने की अपील की। नगर आयुक्त एजाज अनवर ने कहा कि मोहर्रम मातमी त्योहार है, गम का पर्व है। इसलिए हमारे भाई इसे सादगी से मनाएंगे। लाइसेंसधारी से मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में दो लाइसेंसी हैं, जिनमें  शहीद इस्लाम अखाड़ा से जुलूस नहीं निकालेंगा। जबकि  आदित्यपुर बस्ती पुराना अखाड़ा से शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े 9 बजे तक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में 200 से 250 सदस्य शामिल होने की संभावना है। जुलूस निर्धारित  रूट से गुजरेंगे। इस बार जुलूस की वजह से बिजली नहीं काटी जाएगी।  बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने लाइसेंस धारी को आश्वासन दिया कि जुलूस के रूट में पड़ने वाले खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मती की जाएगी साथ ही साफ सफाई और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। बैठक में मोहर्रम अंसारी, कृष्णा गोपाल पिंटू, मनोज पासवान, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, रोशन प्रसाद सिंह, मंजूर आलम, अकरम अंसारी, नूर जहां, भगवान सिंह, मोहम्मद उद्दीन, इमरान अंसारी, अनिकेत तिवारी, आबिद हुसैन, मनोहर कर्मकार, ब्रजेश पति तिवारी, दुर्गा दास आदि मौजूद थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments