गम्हरिया। टाटा स्टील फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सरकारी स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से धूमधाम के साथ गम्हरिया में सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर फाउंडेशन के द्वारा छोटा गम्हरिया और रपचा पंचायत के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं के बीच में देश भक्ति नृत्य-संगीत के साथ देश के महान विभूतियां के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजन किया
इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालिया से उनका भव्य अभिनंदन किया। साथ ही फाउंडेशन के द्वारा सभी प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में छोटा गम्हरिया पंचायत के मुखिया निरोज सरदार, रपचा पंचायत के मुखिया सुकूमति माडी, छोटा गम्हरिया के ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, आजसू केंद्रीय सचिव सुसेन महतो, वरिष्ठ पत्रकार एलबी शास्त्री , श्यामचंद महतो, अमूल्य महतो, मकर चंद महतो, रंजन मुखी इत्यादि उपस्थित थे।


