Tuesday, November 24, 2026
No menu items!
Homeखास खबरवरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा जी के निधन...

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा जी के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

जमशेदपुर: झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ के अध्यक्ष  आर.के. अग्रवाल एवं महासचिव अनिल मोदी ने चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष एवं कोल्हान के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मदन दरिपा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि श्री मदन दरिपा जी का निधन सामाजिक, धार्मिक एवं गौसेवा के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक अनुभवी विधिवेत्ता होने के साथ-साथ गौसेवा के प्रति समर्पित, संवेदनशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। चाईबासा गौशाला के माध्यम से गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उनके निधन से गौसेवा के क्षेत्र ने एक समर्पित सेवाभावी व्यक्तित्व तथा समाज ने एक मार्गदर्शक खो दिया है।

झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। ईश्वर उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments