पटना: अपने पैतृक गांव लई (जिला- पटना) में पुरेंद्र नारायण सिंह ने ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 30 लाख की लागत का नवनिर्मित कुशवाहा पंचायत परिषद भवन का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर कुशवाहा कल्याण परिषद भवन कमेटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्याम बाबू सिंह, सचिव नीतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जयशंकर सिंह, उप कोषाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह, शेखर कुमार कुशवाहा, शिव शंकर, धीरज कुमार, अभिषेक कुमार, महाशंकर सिंह सहित गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कुशवाहा समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, महात्मा गौतम बुद्ध, माता सावित्रीबाई फुले एवं शहीद जगदेव प्रसाद जैसे महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को अपनी प्रेरणा मानता है।उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों ने समाज को मानवता, शांति, समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों का संदेश दिया है। आज आवश्यकता इस बात की है कि कुशवाहा समाज केवल अपने महापुरुषों के नाम पर गर्व करने तक सीमित न रहे, बल्कि उनके बताए रास्ते पर चलकर उनके विचारों को अपने व्यवहार और सामाजिक जीवन में उतारे।पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद का सपना सामाजिक बराबरी, न्याय और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने का था। उनके सपनों का समाज बनाने के लिए कुशवाहा समाज को शिक्षा, संगठन और सामाजिक चेतना को अपनी प्राथमिकता बनानी होगी।उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज की भूमिका केवल अपने समाज तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के कमजोर, पिछड़े, दलित, शोषित एवं वंचित वर्गों को साथ लेकर उनके अधिकार, सम्मान और विकास के लिए नेतृत्व करने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।उन्होंने नवनिर्मित कुशवाहा भवन को सामाजिक एकता, शिक्षा, विचार-विमर्श और रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनाने की अपील कीlकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्री जयंत राज कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, मुखिया अजीत कुशवाहा, उमेश कुमार कुशवाहा, विभूति कुमार, प्रोफेसर सुशीला देवी, पंचायत समिति सदस्य नीरज कुमार उपस्थित थेlकार्यक्रम में शिवदयाल सिंह, राधे कृष्णा सिंह, सुबोध कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, शिवकुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थेlउद्घाटन समारोह से पूर्व प्रातः 11:00 बजे विधि विधान पूर्वक नवनिर्मित भवन में पूजा अर्चना की गई एवं पूजा के उपरांत लोगों में प्रसाद वितरित किया गयाl


