आदित्यपुर : शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर के दयाल ट्रेंड के पास मुकेश ज्वेलर्स एंड संस में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर भारी छूट दी जा रही है. इसलिए एक बार यहां अवश्य पधारें. यहां पुराने सोने के रिटर्न पर 100% राशि वापस की जा रही है. वहीं सोने चांदी के मेकिंग चार्ज पर 40 से 50% तक छूट दी जा रही है. इस संबंध में जानकारी देते हुए मुकेश ज्वेलर्स एंड संस के प्रोपराइटर मुकेश कुमार ने बताया कि हमारे यहां चांदी की खरीदारी में मेकिंग चार्ज पर 50% और सोने के किसी भी प्रकार के आभूषण की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 40% डिस्काउंट दी जा रही है और इसकी प्री बुकिंग में आज का रेट डिलीवरी के दिन रहेगा, जबकि रेट के घटने पर दाम कम किया जाएगा.और बढ़ने पर सेम रेट ही लगेगा.

उन्होंने बताया कि 24 कैरेट गोल्ड बार में मेकिंग चार्ज 100% फ्री दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले 1 महीने में सोने के भाव में 15 से 20 हजार प्रति 10 ग्राम में गिरावट आई है, जबकि चांदी में प्रति किलो 70 से 80 हजार की कमी आई है. जिसके वजह से इस बार के धनतेरस और दीपावली पर ग्राहकों में सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी में काफी दिलचस्पी दिख रही है. उन्होंने बताया कि उनके यहां एक खास ऑफर के तहत पुराने सोने के गहने आदि लौटाने पर सोने की शुद्धता के अनुसार 100% तक राशि वापसी दी जा रह है. उन्होंने बताया कि उनके यहां ग्राहक पिछले 4 दिन से इस ऑफर का प्री बुकिंग करा कर लाभ उठा रहे हैं.


