आदित्यपुर : जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार के नेतृत्व में आदिवासी कल्याण समिति कुल्लूपटांगा आदित्यपुर टू में सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष समाज सेवी स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी उर्फ शान बाबू मुखी की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसमें मुख्य रूप से जिला परिषद Jharkhand Pradesh sachiv shrimati Lakshmi Singh sardar ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, पूर्व जिला अध्यक्ष देबू चटर्जी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान पूर्व जिला सदस्य राजमंगल ठाकुर, पूर्व पार्षद पांडी मुखी, मिसर बांसारिया, झरना मानना सविता साव और सुनीता रजक आदि उपस्थित थे।


