आदित्यपुर : आदित्यपुर के नए थानेदार अंजनी कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आदित्यपुर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा लगातार फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान और उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार के नेतृत्व में फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी गई।

जबकि आदित्यपुर के ख्याती प्राप्त डॉ अशोक कुमार ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया ।


