Monday, May 4, 2026
No menu items!
Homeखास खबरहोल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आवाज़ तेज,वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने मंत्री...

होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आवाज़ तेज,वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने मंत्री को पत्र लिखा कर पुराने दर पर ही टैक्स लेने की मांग

जुगसलाई: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पत्र लिखकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। साथ ही पत्र की प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन को भी प्रेषित की गई है।

अनिल मोदी ने अपने पत्र में कहा है कि नए सर्किल रेट एवं सड़क चौड़ाई आधारित फॉर्मूले के तहत होल्डिंग टैक्स में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि आम जनता, विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों एवं छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जुगसलाई क्षेत्र में अब भी सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं, ऐसे में टैक्स वृद्धि पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने यह भी कहा कि एक ही प्रकार के मकानों पर केवल लोकेशन के आधार पर अलग-अलग टैक्स निर्धारित करना न्यायसंगत नहीं है। साथ ही, हाल ही में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बावजूद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना इस प्रकार का निर्णय लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है।

अनिल मोदी ने सरकार से मांग की है कि होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तत्काल स्थगित/निरस्त किया जाए *तथा जब तक इस विषय पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक पुराने दर पर ही टैक्स लिया जाए*। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पहले क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए और जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों से विचार-विमर्श कर ही नई कर प्रणाली लागू की जाए।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments